Dark Mode
  • Thursday, 26 November 2026
चेन्नई के तीन खेल मैदानों का होगा आधुनिक कायाकल्प

चेन्नई के तीन खेल मैदानों का होगा आधुनिक कायाकल्प

खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण ने चेन्नई के तीन प्रमुख खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है। इसके लिए निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। शेनॉय नगर के क्रेसेंट रोड मैदान में 200 मीटर का छह लेन रनिंग ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट, वॉलीबॉल कोर्ट और हाई-मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। गांधी नगर पार्क में बॉक्स क्रिकेट, बास्केटबॉल, हॉकी अभ्यास कोर्ट और वॉकिंग ट्रैक बनेगा, जबकि अल्फोंसा ग्राउंड में बॉक्स क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल कोर्ट व तीन हाई-मास्ट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!