Dark Mode
  • Thursday, 26 November 2026
पुणे अदालत परिसर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला

पुणे अदालत परिसर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला

पुणे के शिवाजीनगर न्यायालय के बाहर बुधवार दोपहर हत्या के एक आरोपी पर छह हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और गोलियां भी चलाईं। पीड़ित की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है, जिसके हमले में दोनों हाथ कट गए। सामने आए वीडियो में दो हमलावर कुल्हाड़ी से वार करते दिखते हैं, जबकि वारदात के बाद सभी आरोपी स्कूटर से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मंदार लड़खड़ाते हुए सड़क पार कर फुटपाथ पर गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!