आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों वाले मामले में सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। शीर्ष अदालत ने कहा कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जाना चाहिए था। अब यह मामला नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को वापस भेज दिया गया है और निर्देश दिया गया है कि राहुल गांधी को भी इस प्रकरण में एक पक्षकार के रूप में शामिल किया जाए.
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!