जांच में तीन सौ चौबीस दवाओं के नमूने मानकों पर विफल
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की अक्टूबर 2026 की जांच में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। देशभर में परखे गए कुल 324 दवा नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 37 नमूने केंद्रीय प्रयोगशालाओं और 287 नमूने राज्य स्तर की जांच लैब में असफल पाए गए। सबसे गंभीर मामला असम की राज्य प्रयोगशाला में सामने आया, जहां एक दवा का नमूना पूरी तरह नकली मिला, जिसे एक बिना अनुमति वाली कंपनी ने बनाया था। इस खुलासे के बाद दवाओं की आपूर्ति और गुणवत्ता जांच व्यवस्था पर नए सिरे से सवाल खड़े हो गए हैं.
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!