Dark Mode
  • Thursday, 26 November 2026
बीस हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

बीस हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे और विकास को रफ्तार देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये की पांच बड़ी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि निर्माण उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजना के लिए 11,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण हेतु 4,288 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। असम के सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 2,014 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। साथ ही डाक विभाग के संचालन और संपत्ति प्रबंधन से जुड़ी दो योजनाओं पर भी हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!