Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
अलर्ट जारी! देश के 12 राज्यों में फिर बारिश मचाएगी धमाचौकड़ी, बिजली गिरने की आशंका

अलर्ट जारी! देश के 12 राज्यों में फिर बारिश मचाएगी धमाचौकड़ी, बिजली गिरने की आशंका

अक्टूबर का महीना अपने अंतिम चरण में है। भारत से मौसम विदा ले चुका है। इसके बाद भी संभावना जताई जा रही है कि देश के 12 राज्यों में बारिश धमाचौकड़ी मचा सकती है। यहां तक की बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के जोर पकड़ने का अनुमान है जिसका असर समुद्री तटों से लेकर देश के भीतरी राज्यों तक देखने को मिलेगा। इस चक्रवात के कारण लगभग 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है।

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है जिसके आज (21 अक्टूबर) से और अधिक सक्रिय होने का अनुमान है। चक्रवात का असर दक्षिण प्रायद्वीप, पूर्व, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम भारत से लेकर उत्तर भारत तक रहेगा। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश। चेतावनी के बाद स्थानीय बंदरगाहों को खाली कराया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!