रूस-यूक्रेन में शांति वार्ता के बीच यूक्रेन ने किया रुसी पनडुब्बी को ड्रोन हमले में तबाह
-दावा- पनडुब्बी को इतना नुकसान पहुंचाया वह पूरी तरह ऑपरेशन से बाहर हुई
वाशिंगटन,। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने के करीब है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूस को सैन्य झटका दिया है, जिसने शांति वार्ता के माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस की एक अत्याधुनिक पनडुब्बी को समुद्र के नीचे ड्रोन हमले से तबाह कर दिया है। यूक्रेन ने कहा है कि यह पहली बार है जब किसी पनडुब्बी को ड्रोन के जरिए तबाह किया गया है। यूक्रेन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!