अश्मिता चालिहा ने रचा इतिहास, जीता कोरिया मास्टर्स खिताब
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में उन्होंने चीन की हान कियान शी को 53 मिनट चले मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। पहला गेम गंवाने के बाद अश्मिता ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। दूसरे गेम में उनके आक्रामक खेल और बेहतरीन स्मैश ने मुकाबले की दिशा बदल दी। निर्णायक गेम में भी उन्होंने दबाव बनाए रखा और शानदार अंदाज में जीत दर्ज की। यह अश्मिता का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!