Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बिहार चुनाव की जीत के अगले ही दिन बीजेपी ने आरके सिंह को निकाला

बिहार चुनाव की जीत के अगले ही दिन बीजेपी ने आरके सिंह को निकाला

पार्टी व गठबंधन नेताओं को घेरने वाले सिंह पर पार्टी ने साध रखी थी चुप्पी
नई दिल्ली,। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के अगले ही दिन बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निकाल दिया। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। आरा से बीजेपी के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके आरके सिंह बीते लंबे समय से पार्टी में सक्रिय नहीं थे।

उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में आरके सिंह ने बीजेपी नेताओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सम्राट चौधरी को तारापुर से वोट नहीं देने की अपील भी की थी। आरके सिंह ने एनडीए द्वारा अनंत सिंह, विभा देवी समेत दागदार नेताओं को टिकट देने पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा शाहाबाद क्षेत्र में पीएम मोदी समेत बीजेपी की चुनावी रैलियों में आरके सिंह नजर नहीं आए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!