Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बीजेपी के अब तक के विधायकों की संख्या के मामले में सबसे अधिक

बीजेपी के अब तक के विधायकों की संख्या के मामले में सबसे अधिक

अगले दो साल में विधायकों की कुल संख्या 1800 को पार करेगी
नई दिल्ली,। बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद देशभर में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ गई है। यह बीजेपी के अबतक के विधायकों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है। बीते कुछ साल में बीजेपी ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में विधायकों की जीत के साथ अपनी स्थिति को मजबूत किया है। पार्टी नेता अमित मालवीय ने बीजेपी की बढ़ती ताकत को लेकर बताया है। बीजेपी आईटी सेल प्रभारी मालवीय ने कहा कि राज्य विधानसभाओं में इसका प्रतिनिधित्व अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और इसमें बढ़ोतरी जारी है। खास बात है कि मालवीय के अनुसार अगले दो साल में बीजेपी के विधायकों की कुल संख्या 1800 को पार करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!