Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल कारों के पर प्रतिबंध

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल कारों के पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार तक बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल कारों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण काफी गंभीर स्थितियों में पहुंच गयी। जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया था।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध मंगलवार से लागू होगा क्योंकि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में खराब हो गई है। हम पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!