Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
Blinkit डिलीवरी बॉय ने गलत तरीके से छुआ, शर्मनाक हरकत CCTV में कैद

Blinkit डिलीवरी बॉय ने गलत तरीके से छुआ, शर्मनाक हरकत CCTV में कैद

दिल्ली में एक महिला ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया हैै। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वीडियो भी साझा किया है। महिला का कहना है कि पार्सल देने के दौरान डिलीवरी बॉय ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वीडियो शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि 'आज मेरे साथ ब्लिंकिट ऑर्डर करने पर ऐसा हुआ।

डिलीवरी बॉय ने मेरा पता दोबारा पूछा और फिर गलत तरीके से छुआ। महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि शुरुआत में कंपनी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना था कि ब्लिंकिट पहले सिर्फ एजेंट को चेतावनी देने और उसे 'महिला ग्राहकों से दूरी बनाए रखने' की ट्रेनिंग देने की बात कर रहा था। लेकिन जब सोशल मीडिया पर महिला ने वीडियो सबूत दिया, तब कंपनी ने डिलीवरी एजेंट का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। कंपनी ने कहा कि 'हमें बेहद खेद है कि आपको यह अनुभव झेलना पड़ा। हमने इस मामले में जरूरी कार्रवाई की है और आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट तुरंत खत्म कर दिया गया है। बता दें कि वायरल हुए वीडियो में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट पीले रंग की यूनिफॉर्म में पार्सल दे रहा है और पेमेंट ले रहा है।

जैसे ही वह महिला को बाकी पैसे लौटाता है, वह दोबारा आगे बढ़कर छूने की कोशिश करता है। महिला तुरंत पार्सल को अपने सीने के सामने रख लेती है, ताकि वह खुद को बचा सके। महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने FIR दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्हें डर था कि मामला उनके परिवार तक पहुंचने पर उन्हें और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!