Dark Mode
  • Sunday, 19 April 2026
मंदसौर में लहसुन की बंपर आवक, 14 दिनों में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा की नीलामी

मंदसौर में लहसुन की बंपर आवक, 14 दिनों में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा की नीलामी

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों लहसुन की बंपर आवक दर्ज की जा रही है। महज 14 दिनों में 1 लाख 10 हजार क्विंटल से अधिक लहसुन की रिकॉर्ड नीलामी हो चुकी है, जो किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंडी में प्रतिदिन औसतन 7 से 8 हजार क्विंटल लहसुन आ रही है, जबकि पिपलियामंडी और दलौदा मंडियों में भी भारी आवक बनी हुई है। कुल आवक में करीब 70 प्रतिशत ऊटी और 30 प्रतिशत देसी लहसुन शामिल है। बढ़ती आवक के कारण मंडी परिसर में जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। उच्च गुणवत्ता वाली लहसुन की कीमत 9,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। इससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!