Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
जयपुर में सीजेआई ने किया खुलासा बोले मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स

जयपुर में सीजेआई ने किया खुलासा बोले मेरे नाम से नाइजीरिया में बनीं फर्जी साइट्स

जयपुर। साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस, प्रोटेक्शन एंड इंक्लूसिव एक्सेस टू जस्टिस विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत ने डिजिटल सुरक्षा और न्याय प्रणाली के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस दौरान सीजेआई ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह स्वयं और उनका परिवार भी साइबर अपराधियों के निशाने पर रहा है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि नाइजीरिया में उनके नाम पर फर्जी वेबसाइट्स बनाई गईं और उनके परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!