Dark Mode
  • Friday, 14 November 2025
कनाडा बना भारतीयों की पहली पसंद, 2023 में सवा 2 लाख लोगों ने ली नागरिकता

कनाडा बना भारतीयों की पहली पसंद, 2023 में सवा 2 लाख लोगों ने ली नागरिकता

नई दिल्ली। अधिकांश भारतीय विदेशों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। तमाम देशों में सबसे ज्यादा भारतीय कनाडा को पसंद करते हैं। केवल पढ़ाई या नौकरी के लिए नहीं, बल्कि स्थायी नागरिकता हासिल करने के उद्देश्य से भी देश छोड़ रहे हैं। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में करीब 2.25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता प्राप्त की। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जो भारत से हो रहे वैश्विक पलायन की नई तस्वीर पेश करता है।विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय प्रवासी केवल बेहतर जीवन और करियर अवसरों की तलाश में नहीं हैं, बल्कि कई लोग स्थिर सामाजिक ढांचे और बेहतर भविष्य की सुरक्षा के लिए भी विदेशी नागरिकता का विकल्प चुन रहे हैं। यह प्रवृत्ति बताती है कि भारतीय वैश्विक मंच पर न केवल अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, बल्कि विकसित देशों की अर्थव्यवस्था और कार्यबल में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!