Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
सऊदी अरब में तेलंगाना के तीर्थयात्रियों की मौत का मामला: भारत से जाएगा प्रतिनिधिमंडल

सऊदी अरब में तेलंगाना के तीर्थयात्रियों की मौत का मामला: भारत से जाएगा प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली,। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. शशांक गोयल की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विदेश मंत्रालय, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और सऊदी अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हैदराबाद और दिल्ली में विशेष हेल्पलाइन शुरू कर दी गई हैं। हज हाउस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।राज्य कैबिनेट ने फैसला लिया कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल जल्द सऊदी अरब रवाना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!