सावधान! नकली फास्ट टैग एनुअल पास से रहें सतर्क, एनएचएआई ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्ट टैग वार्षिक पास को लेकर लोगों को सतर्क कर दिया है। एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि कुछ फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत प्लेटफॉर्म नकली फास्ट टैग एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं, जिससे लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि फास्ट टैग वार्षिक पास केवल उसके आधिकारिक राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। एनएचएआई के अनुसार, कोई भी बाहरी एजेंसी या निजी वेबसाइट इस पास की बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है। कुछ फर्जी प्लेटफॉर्म लिंक भेजकर लोगों से पैसे और निजी जानकारी मांग रहे हैं, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसतरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!