Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है चतुरंग दंडासन

शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है चतुरंग दंडासन

नई दिल्ली । लंबे समय तक ऑफिस में बैठना और अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी, थकान और शरीर दर्द आम समस्या बन चुकी है। इन समस्या से छुटकारा पाने का आसान उपाय है चतुरंग दंडासन। आयुष मंत्रालय ने खास तौर पर चतुरंग दंडासन को एक प्रभावी योगासन बताया है, जो शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है। इस आसन से न केवल शारीरिक ताकत बढ़ती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और ऊर्जा स्तर में भी सुधार होता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, चतुरंग दंडासन के नियमित अभ्यास से शरीर की कई बड़ी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे कंधे, पीठ, हाथ और पैरों में मजबूती आती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है और पोस्चर को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कमर और पीठ दर्द जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर है। मंत्रालय का कहना है कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है, और चतुरंग दंडासन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!