Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
कर्नाटक में कांग्रेस का नया दांव: लिंगायतों को बताया अलग धर्म, सियासी जंग तय…

कर्नाटक में कांग्रेस का नया दांव: लिंगायतों को बताया अलग धर्म, सियासी जंग तय…

बेंगलुरु। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। कांग्रेस की आपसी जंग शांत होती इससे पहले यहां के एक मंत्री ने नया दांव चलते हुए लिंगायतों को हिंदुओं से अलग समुदाय होने दावा कर दिया है। इससे राज्य में सियासी जंग छिड़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार में वन मंत्री ईश्वर खांड्रे ने हाल ही में वीरशैव-लिंगायत महासभा की ओर से बोलते हुए कहा कि समुदाय के सदस्यों को धर्म वाले कॉलम में अन्य चुनना चाहिए और खुद को वीरशैव-लिंगायत के रूप में पहचान बतानी चाहिए। उन्होंने पिछले हफ़्ते कहा था कि उन्हें जाति वाले कॉलम में लिंगायत या वीरशैव और तीसरे कॉलम में अपनी उपजाति लिखनी होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!