Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार: मप्र-दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में ईडी की छापेमारी

मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार: मप्र-दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में ईडी की छापेमारी

-रिश्वत के बल पर हासिल की गोपनीय निरीक्षण रिपोर्ट
नई दिल्ली। मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को देशभर में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार कुल 10 राज्यों में 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उन आरोपों के मद्देनज़र की गई है, जिनमें कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर मेडिकल कॉलेजों से जुड़ी गोपनीय निरीक्षण रिपोर्ट हासिल की जाती थी और इसके आधार पर अनियमित तरीके से मान्यता दिलाने की कोशिश होती थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!