Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
सौ रुपए के लिए हत्या मामले में दंपत्ति को आजीवन कारावास

सौ रुपए के लिए हत्या मामले में दंपत्ति को आजीवन कारावास

कोलकाता। हुगली जिले में एक छह साल पुराने केस में अदालत ने एक दंपत्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला सौ रुपए के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की चिनसुरा अदालत ने दंपति को दोषी पाया और सजा की अवधि की घोषणा की। अदालती सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद अनवर 7 जून 2019 को हुगली जिले के मगरा के कांतापुकुर इलाके में एक दुकान के सामने खून से लथपथ पाया गया था। 23 वर्षीय युवक का घर मगरागंज इलाके के नोतुंगराम में था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!