Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
कच्चा तेल महंगा, कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के बदले भाव

कच्चा तेल महंगा, कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के बदले भाव

ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 81.40 डॉलर प्रति बैरल


नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से मंगलवार सुबह कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव में यूपी में गिरावट दिख रही तो बिहार में भाव चढ़े हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 13 पैसे गिरकर 96.79 रुपए लीटर हो गए, जबकि डीजल 12 पैसे सस्‍ता होकर 89.96 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 107.65 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 6 पैसे चढ़कर 94.426 रुपए लीटर पहुंच गया है।


कच्‍चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटे में बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब डेढ़ डॉलर चढ़कर 81.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 1 डॉलर बढ़त के साथ 74.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!