Dark Mode
  • Monday, 22 June 2026
दिल्ली में 100 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल शातिर चोर गिरफ्तार

दिल्ली में 100 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने एक बड़े चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 100 से अधिक चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, लॉकर और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 जून को मॉडल टाउन क्षेत्र के एक घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। घर के मालिक परिवार सहित बाहर गए हुए थे, तभी आरोपी ने ताला और ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करता था और फिर मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस अब उससे अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!