Dark Mode
  • Thursday, 09 April 2026
आंध्र प्रदेश में तबाही के बाद ओडीशा पहुंचा तूफान मोन्था, 100 किमी प्रति घंटे चली हवा

आंध्र प्रदेश में तबाही के बाद ओडीशा पहुंचा तूफान मोन्था, 100 किमी प्रति घंटे चली हवा

नई दिल्ली,। तूफान मोन्था ने तेज हवा और बारिश के साथ बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले में गोपालपुर बीच पर दस्तक दे दी है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक चक्रवात का असर जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद अब मोन्था का असर ओडिशा के कई जिलों में दिखने लगा है। राज्य के 8 जिलों- गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में भारी बारिश और तेज़ आंधी की संभावना जताई गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!