Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, आठ साल में सबसे कम औसत एक्यूआई, आप ने उठाए सवाल

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, आठ साल में सबसे कम औसत एक्यूआई, आप ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर की आबोहवा इस साल पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2025 तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सिर्फ 187 रहा। यह कोविड लॉकडाउन वाले साल 2020 को छोड़कर पिछले आठ साल में सबसे कम है। तुलनात्मक रूप से देखें तो 2024 में यह औसत 201, 2023 में 190, 2022 में 199, 2021 में 197, 2019 में 203 और 2018 में 213 था। यानी लगातार दूसरे साल दिल्ली की हवा में सुधार का सिलसिला जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!