Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
बिहार का देवार्क सूर्य मंदिर: देवताओं की मां अदिति की तपस्थली, जहां प्रकट हुईं छठ मैया

बिहार का देवार्क सूर्य मंदिर: देवताओं की मां अदिति की तपस्थली, जहां प्रकट हुईं छठ मैया

नई दिल्ली। छठ पर्व प्रकृति, पर्यावरण और सूर्य देव की उपासना का महान उत्सव है, जो अनेक लोकमान्यताओं और परंपराओं को समेटे हुए है। बिहार की संस्कृति में सूर्य पूजा का प्राचीन इतिहास रहा है, जिसका प्रमाण है बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देवार्क सूर्य मंदिर। यह मंदिर सूर्य देव के वैदिक नाम ‘अर्क’ को समर्पित है।‘देवार्क’ का अर्थ है ‘अर्क देव’, यानी सूर्य। वेदों में भी सूर्य को ‘अर्क’ कहा गया है, और सूर्य नमस्कार के तेरह मंत्रों में से एक मंत्र है, ‘ओम अर्काय नम:’, जिसका अर्थ है ‘मैं अर्क देव को नमस्कार करता हूं।’ ‘अर्क’ का एक अर्थ ‘रस’ भी है, जो जीवात्मा में ऊर्जा का स्रोत सूर्य को दर्शाता है। इसीलिए वैदिक ऋचाओं में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है।

Image By Aaj Tak

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!