Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
एक पैर से लंगड़ा होने के बाद भी बदमाश यूपी पुलिस को चकमा देकर फरार

एक पैर से लंगड़ा होने के बाद भी बदमाश यूपी पुलिस को चकमा देकर फरार

7 दिसंबर को अस्पताल में कराया था भर्ती, चार पुलिसकर्मी कर रहे थे सुरक्षा
बांदा। बांदा में एक शातिर और खूंखार बदमाश, जो एक पैर से लंगड़ा था, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। हालांकि अगले 24 घंटे में पुलिस की तीन टीमों ने मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दूसरे पैर में भी गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अस्पताल ले आई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्नाव जिले का रहने वाला अतुल सिंह बदमाश चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और गैंगस्टर जैसे कुल 20 गंभीर मामलों में फरार चल रहा है। इन मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है और फिलहाल बांदा मंडल कारागार में निरुद्ध था। कुछ समय पहले उसके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे 7 दिसंबर 2025 को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसकी प्रोफ़ाइल को देखते हुए सुरक्षा में चार सिपाहियों को तैनात किया गया था, लेकिन जैसे ही ड्यूटी पर तैनात सिपाही खाने-पीने में व्यस्त हुए, अतुल ने मौका निकाल लिया। उसी समय मेडिकल कॉलेज के गलियारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह दिखाई दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!