Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
दिल्ली के जनकपुरी में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति, मिला बैक्टिरिया

दिल्ली के जनकपुरी में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति, मिला बैक्टिरिया

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दूषित पानी की आपूर्ति का मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में दाखिल ताजा रिपोर्ट में सीपीसीबी ने कहा है कि आपूर्ति किए जा रहे पानी में अत्यधिक बैक्टीरिया पाया गया है। एनजीटी के आदेश पर हुई जांच में नौ घरों के पानी के नमूने दूषित पाए गए। पहले भी इस क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायतें आ चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एनजीटी के आदेश पर 17 घरों के पानी के नमूने लिए गए। जिसके बाद की गई जांच में पता चला कि इसमें से नौ में मल-मूत्र या बैक्टिरिया पाए गए।

इनमें से कुछ में तो मल का स्तर बहुत ज्यादा था। बता दें कि सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ घरों में मल-मूत्र का स्तर 1.60 करोड़ यूनिट था, जो पीने के पानी में शून्य होना चाहिए। सीपीसीबी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के पेयजल मानकों के अनुसार 100 मिलीलीटर पेयजल के नमूनों में टोटल कोलीफार्म और ई. कोली बिल्कुल भी नहीं पाया जाना चाहिए। एनजीटी कल्याण संघ द्वारा दाखिल आवेदन पर विचार कर रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!