Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने दिव्यांग शख्स को रौंदा, मौत

दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने दिव्यांग शख्स को रौंदा, मौत

राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह पुलिस की पीसीआर वैन ने एक राहगीर को कुचल दिया। चालक ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और पीसीआर वैन सड़क किनारे एक शख्स पर चढ़ गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि यह हादसा दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गंगाराम तिवारी के रूप में हुई है।

जिनकी उम्र 55 साल थी और वो चल नहीं पाते थे। मृतक के रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि पुलिसवाले शराब के नशे में थे। वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों को का भी ये आरोप है कि आरोपी पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी। बता दें कि घटनास्थल के करीब एक अस्थाई ठिकाना भी बनाया हुआ था, जहां पर शराब की बोतले मौजूद हैं। एक चश्मदीद ने पुलिस वालों द्वारा उस पर बंदूक तानने का भी आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस वैन में सवार दोनों पुलिसकर्मी को दिल्ली पुलिस ने ससपेंड कर दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!