Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
लोहड़ी के चलते 13 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पर रहेगा ब्रेक

लोहड़ी के चलते 13 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पर रहेगा ब्रेक

लुधियाना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के 12 जनवरी को लुधियाना में दाखिल होने का शेड्यूल कांग्रेस द्वारा जारी किया गया है जिसके मुताबिक यात्रा की सुबह 7 बजे दोराहा से लुधियाना में प्रवेश करेगी। जिस यात्रा के नैशनल हाईवे के रास्ते दोपहर तक समराला चौक पहुंचने पर रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे राहुल गांधी द्वारा संबोधित किया जाएगा और इसी के साथ उस दिन की यात्रा की समाप्ति हो जाएगी।

लोहड़ी के चलते 13 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक रहेगी इसकारण राहुल गांधी समराला चौक पहुंचने पर रैली को संबोधित करने के बाद एक दिन के लिए दिल्ली चले जाएंगे जिसके बाद अगले दिन लाडोवाल से रैली के अगले पड़ाव की शुरुआत की जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने लुधियाना में डेरा जमाया हुआ है जिन्होंने हल्का वाइस प्वाइंट फिक्स किए हैं जहां पूर्व विधायक हल्का इंचार्ज अपने साथियों के साथ शामिल होने हैं जिसके लिए हल्का वाइस 2500 लोगों को मौजूद रहने के लिए बोला गया है इसके अलावा महिला कॉंग्रेस सेवा दल व एन एस यू आई के सदस्यों के लिए भी प्वाइंट फिक्स किए गए हैं।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!