Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
गुमटी को रौंदते हुए नहर में गिरा डंपर छह लोगों की मौत

गुमटी को रौंदते हुए नहर में गिरा डंपर छह लोगों की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं।

बताया जाता है यह लोग गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर ने लोगों को रौंद दिया। इसके बाद पुलिया को तोड़ते हुए नहर में पहुंच गया। मृतकों में सभी लोग खगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल गुटकू (50) पुत्र राम आसरे शिव मोहन (45) पुत्र महादेव और संतोष (40) पुत्र रंगई हैं। इसके अलावा अशोक बाजपेई रामप्रकाश और दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जदुआ टप्पा में भर्ती कराया गया यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों की हालत बहुत गंभीर बनी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!