Dark Mode
  • Thursday, 09 April 2026
मतदाता सूची पर हो रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकीलों को सुनाई खरी-खरी

मतदाता सूची पर हो रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकीलों को सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में गैरसरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की याचिका पर सुनवाई चल रही है। एडीआर ने वोटर्स के नाम काटने के आरोप लगाए हैं। शीर्ष अदालत में एडीआर की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण के लिए उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब एनजीओ की ओर से पेश हलफनामे में झूठ उजागर हुई। मामले की सुनवाई कर रही दो जजों की पीठ ने प्रशांत भूषण से कहा कि उन्हें इस झूठ की जिम्मेदारी लेनी ही होगी। कोर्ट ने इसके साथ ही योगेंद्र यादव की ओर से पेश डेटा के आधार पर कहा कि यह समस्या नहीं, बल्कि संकट है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!