Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
एनकाउंटर : बिहार की कुख्यात सिग्मा एंड कंपनी गैंग के 4 सदस्य दिल्ली में ढेर

एनकाउंटर : बिहार की कुख्यात सिग्मा एंड कंपनी गैंग के 4 सदस्य दिल्ली में ढेर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली के रोहणी इलाके में चार बदमाशों को ढेर कर दिया। ये चारों बदमाश सिग्मा एंड कंपनी गैंग के सदस्य थे और बिहार विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिए बड़ी प्लानिंग पर काम कर रहे थे। इसका खुलासा बिहार पुलिस को मिले एक ऑडियो कॉल से हुआ है। जिसमें इस गैंग की खतरनाक मंशा को उजागर किया है। मारे गए चारों बदमाश बिहार के कुख्यात सिग्मा एंड कंपनी गैंग के सदस्य थे। इनकी पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई। रंजन, बिमलेश और मनीष बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करवाल नगर का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग बिहार और नेपाल में कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल था। गैंग का सरगना रंजन पाठक था, जो अपनी क्रूरता और बेखौफ अंदाज के लिए कुख्यात था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!