
फरवरी में ही होने लगा गर्मी का एहसास
नई दिल्ली। पहाड़ों से बर्फीली हवाओं का आना बंद होने और दिन में तेज धूप निकलने की वजह से उत्तर भारत के सभी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में तेज धूप निकल रही है जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं एयर क्वालिटी (एक्यूआई) में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है।
अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है और जाते जाते ठंड एकबार फिर से कुछ दिनों के लिए बढ़ सकती है। 15 फरवरी तक दिल्ली में मौसम साफ और सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। 9 और 11 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दिल्ली में इन दिनों तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है। बीते दिनों तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास बना रहता था।
मौसम विभाग ने आज ज्यादातर आसमान साफ रहने और दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। अगर हम दिल्ली के आज के क्यूआई की बात करें तो हर बार के मुकाबले दिल्ली का आज का औसत क्यूआई 196 दर्ज किया गया है। यह वायु गुणवत्ता संतोषजनक की श्रेणी में आती है।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!