Dark Mode
  • Saturday, 20 December 2025
बुजुर्ग की पिटाई करने वाली महिला पुलिसकर्मी तीन माह के लिए सस्पेंड

बुजुर्ग की पिटाई करने वाली महिला पुलिसकर्मी तीन माह के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर रहीं हैं। पीड़ित बुजुर्ग 65 साल के इंग्लिश के टीचर हैं जिनका नाम नवल किशोर पांडेय है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया की है। उन्होंने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को तमीज का पाठ पढ़ाया है।

बुजुर्ग शख्स की गलती सिर्फ इतनी थी कि रास्ते में साइकिल चलाते हुए वह गिर गए जिससे वहां पर जाम लग गया फिर क्या था। वीडियो में नजर आ रहीं दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी के घमंड में चूर होकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सड़क पर जाम लगा हुआ था। महिला पुलिसकर्मी उसे खुलवाने का प्रयास कर रहीं थीं।

तभी बुजुर्ग अपने साइकिल से गिर गए और उठने में देर होने पर लंबा जाम लग गया। यह देखते ही महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह मामला सामने आने के बाद नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया है। एसपी ललित मोहन शर्मा के यह जानकारी दी है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!