Dark Mode
  • Tuesday, 04 November 2025
सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव

सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव

नई ‎दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को ‎मिल रहा है। बुधवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,550 रुपए है। बीते दिन 52,650 रुपए था। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 57,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का भाव 57,380 रुपए था।

लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 52,550 रुपए है। बीते दिन 52,650 भाव था। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम, 57, 310 जो कल 57,380 रुपए था। लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 70,400, वहीं ये दाम कल 70,000 रुपए प्रति किलो था।

जानकारी के लिए बता दें ‎कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!