Dark Mode
  • Thursday, 28 May 2026
कतर में मौत की सजा के बाद रिहा हुए पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी फिर गिरफ्तार

कतर में मौत की सजा के बाद रिहा हुए पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी फिर गिरफ्तार

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को जानकारी दी
नई दिल्ली। कतर में रह रहे पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कमांडर पूर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे उनकी स्वदेश वापसी की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा है। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिसंबर महीने में कतर की एक अदालत के फैसले के बाद हिरासत में लिया गया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि तिवारी को एक ऐसे पुराने कानूनी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है जो कतर में काफी समय से विचाराधीन था। इस मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, हालांकि वे भारतीय नागरिक नहीं हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कतर स्थित भारतीय दूतावास कमांडर तिवारी और उनके परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है, लेकिन चूंकि मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए इस पर विस्तृत टिप्पणी करना फिलहाल संभव नहीं है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!