Dark Mode
  • Wednesday, 25 November 2026
मेरठ में सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश रच रहा युवक गिरफ्तार

मेरठ में सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश रच रहा युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए जुबैर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था और जम्मू-कश्मीर के एक सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमला करने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आईबी, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उससे घंटों गहन पूछताछ की। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वह जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए एक अन्य आरोपी के साथ पाकिस्तानी नंबरों के जरिए निर्देश ले रहा था। पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!