Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पूर्व मंत्री दीपक जोशी शादियों को लेकर चर्चाओं में

पूर्व मंत्री दीपक जोशी शादियों को लेकर चर्चाओं में

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी इन दिनों शादियों को लेकर चर्चाओं में है। कहा जा रहा है, वह तीन शादियां पूर्व में कर चुके हैं। अब वह चौथी शादी करने की तैयारी में हैं। जिसके कारण पूर्व पत्नियों द्वारा बवंडर पैदा किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना महामारी में निधन हो गया था। शिखा जोशी (मित्रा)दावा करती हैं, उनका 2016 में दीपक के साथ विवाह हुआ है। उन्होंने दावा किया है, शादी की फोटो उन्होंने सार्वजनिक की है। नम्रता जोशी अपने आपको लीगल वाइफ बताती हैं। उनका कहना है, पल्लवी हो या शिखा, यदि वह शादी का दावा कर रही हैं,तो यह गलत है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पल्लवी राज सक्सेना का एक फोटो वायरल हो रहा है। वह महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूर्व में रही हैं। वह भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करती हैं। नम्रता जोशी दावा करती हैं, वह दीपक जोशी के साथ पत्नी के रूप में उनके घर में रह रही हैं। वहीं शिखा जोशी का दावा है, उन्होंने 2016 में दीपक जोशी के साथ शादी की है। मीडिया रिपोर्टर ने जब दीपक जोशी से इस मामले में बात की। तो उन्होंने कहा, अभी मामले कोर्ट में चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में वह अपने वकील से बात करने के बाद ही कोई बयान दे पाएंगे। जिस तरह से दीपक जोशी को लेकर तीन महिलाएं अलग-अलग दावा कर रही हैं। वहीं दीपक जोशी चौथी नई शादी करने के जुगाड़ में हैं। इसकी पुष्टि हालांकि अभी तक किसी ने नहीं की है। भोपाल में दीपक जोशी की शादी चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें से किसी की पुष्टि कर पाना संभव नहीं है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!