राफेल डील पर फ्रांस ने सोर्स कोड पर दिखाई सख्ती, इंजन असेंबली पर जताई सहमति
114 जेट्स की संभावित डील में नई शर्तें
पेरिस। राष्ट्रपति एम्नुल मेक्रोन की भारत यात्रा के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर फ्रांस में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत को राफेल के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और उसके उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट स्पेक्ट्रा का सोर्स कोड नहीं दिया जाएगा। राफेल के निर्माता डेसॉल्ट एविएशन और उसके प्रमुख साझेदार थेल्स ग्रुप द्वारा सोर्स कोड साझा न करने का मतलब यह होगा कि भारत भविष्य में विमान में बड़े तकनीकी बदलाव या स्वदेशी हथियारों के एकीकरण के लिए फ्रांस पर निर्भर रहेगा। भारतीय रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार बिना सोर्स कोड भारतीय इंजीनियर एडवांस सेंसर स्वदेशी मिसाइल या अन्य हथियार प्रणालियों को स्वतंत्र रूप से इंटीग्रेट नहीं कर पाएंगे। इससे ऑपरेशनल स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!