Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। आज देश की सबसे बड़ी चिंता है समाज को भाषा, जाति और अन्य कई कारणों के बहाने बांटने की कोशिशें हो रहीं हैं। ये वो चीजे हैं तो देश में प्रगति नहीं होने देती। यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज... पिछड़ापन एक राजनीतिक स्वार्थ बनता जा रहा है। हर कोई कहता है, ‘मैं पिछड़ा हूं, मैं पिछड़ा हूं... जाति, भाषा और हर चीज के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा पर चर्चा करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि विरोधियों ने भी कई मौकों पर संघ को जातिवादी और सांप्रदायिक कहकर बदनाम किया है। उन्होंने कहा, संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। संघ में कोई भेदभाव, छुआछूत नहीं है। गडकरी ने कहा, हम दुनिया में सभी के कल्याण और प्रगति की कामना करते हैं, यहां तक कि उन लोगों की भी जो हमारा विरोध करते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!