Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड गिरा सोना-चांदी, आज भारतीय बाजार में दिखेगा असर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड गिरा सोना-चांदी, आज भारतीय बाजार में दिखेगा असर

सोना और चांदी के दामों में 17 अक्टूबर को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद जोरदार गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना 2.9 प्रतिशत टूटकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसमें 6.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट है।
चांदी की कीमतों में भी भारी उतार देखा गया। इंट्राडे में यह 7.1प्रतिशत गिरने के बाद करीब 2प्रतिशत टूटकर 47.6 डॉलर प्रति औंस के आसपास बंद हुई। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो यह गिरावट मुनाफा वसूली के कारण आई है। हाल के महीनों में रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशक अब मुनाफा निकालने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सोने में पहले कभी न देखे गए ऊंचे स्तर के बाद व्यापारियों को मुनाफा बटोरने का यह सुनहरा मौका मिला है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!