Dark Mode
  • Tuesday, 18 August 2026
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, ये आरोपी गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क तैयार करने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश रच रहे थे। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके संपर्कों, फंडिंग और संभावित योजनाओं का पता लगाया जा सके। एटीएस ने उनके खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से संबंध रखने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!