Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
पूर्वोत्तर राज्यों में साजिश रच रहा हाफिज सईद, करीबी भारतीय सीमा पर सक्रिय

पूर्वोत्तर राज्यों में साजिश रच रहा हाफिज सईद, करीबी भारतीय सीमा पर सक्रिय

नई दिल्ली,। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संस्थापक और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम इलाही जहीर इन दिनों बांग्लादेश में बेहद सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, वह देश के कई संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में जाकर भड़काऊ भाषण देकर कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क स्थापित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर पाकिस्तान की मरकजी जमीयत अहले हदीस का महासचिव है। वहां 25 अक्टूबर को ढाका पहुंचा। उसके बाद राजशाही और चपाइनवाबगंज जैसे भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया। इस सप्ताह वह रंगपुर जाने वाला है। यह आंतकी जहीर की इस साल की दूसरी बांग्लादेश यात्रा है। फरवरी 2025 में भी वह एक हफ्ते से अधिक समय तक वहीं रहा था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!