Dark Mode
  • Monday, 29 December 2025
क्या पुतिन ने दे दिया ‘परमाणु हथियारों के परीक्षण’ शुरू करने का आदेश?

क्या पुतिन ने दे दिया ‘परमाणु हथियारों के परीक्षण’ शुरू करने का आदेश?

कोई दूसरा देश ऐसा करता है, तो हमें भी समानता बनाए रखने उठाएंगे कदम
मास्को,। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि पुतिन ने ‘परमाणु हथियारों के परीक्षण’ शुरू करने का आदेश दिया है। रूस ने अब इस बयान पर सफाई दी है। रूस ने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया है। रूस ने दोहराया कि वह अब भी परमाणु परीक्षणों पर लगे वैश्विक प्रतिबंध का पालन कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन कई बार कह चुके हैं कि रूस अपने दायित्वों का सम्मान करता है और परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहा, लेकिन अगर कोई दूसरा देश ऐसा करता है, तो हमें भी समानता बनाए रखने के लिए कदम उठाने होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!