Dark Mode
  • Saturday, 25 July 2026
भारत-बांग्लादेश सीमा मुद्दों पर दिल्ली में उच्चस्तरीय वार्ता शुरू

भारत-बांग्लादेश सीमा मुद्दों पर दिल्ली में उच्चस्तरीय वार्ता शुरू

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सीमा पर बढ़ती चुनौतियों, अवैध घुसपैठ, तस्करी और अवैध प्रवासियों की वापसी जैसे विषय इस वार्ता के केंद्र में हैं। बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशराफुज्जमान सिद्दीकी 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार ने किया।

चार दिनों तक चलने वाली 97वीं डीजी-स्तरीय सीमा समन्वय बैठक में दोनों देशों के अधिकारी विभिन्न संवेदनशील और लंबित मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत की ओर से सीमा सुरक्षा मजबूत करने, घुसपैठ रोकने, तस्करी पर नियंत्रण और सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। वहीं, बांग्लादेश भी अपने पक्ष से सीमा प्रबंधन और नागरिकों की वापसी से संबंधित विषयों पर चर्चा करेगा। इस बैठक को द्विपक्षीय सहयोग और सीमा पर स्थिरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!