Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
देश में मिला लिथियम का भारी भंडार

देश में मिला लिथियम का भारी भंडार

नई दिल्ली । केंद्रीय खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के सलाल- हैमाना में 59 लाख टन लिथियम भंडार का पता लगा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में उपरोक्त जानकारी प्राप्त हुई है।

इस धातु का उपयोग बैटरी बनाने के काम में आता है। वर्तमान में यह भविष्य की ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जा रहा है। भारत में अभी चीन और ऑस्ट्रेलिया से लिथियम आयात किया जा रहा है। लिथियम अलौह धातु है।

इसकी दुनिया भर में बड़ी तेजी के साथ मांग बढ़ रही है। इसका उपयोग मोबाइल फोन, सोलर पैनल और बैटरी में बड़े पैमाने पर होता है।

खनिज संसाधन में इसे भारत की एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!