Dark Mode
  • Saturday, 28 March 2026
नकवी से मिले आईसीसी उपध्यक्ष ख्वाजा भारत-पाक मैच होने की उम्मीदें बनीं

नकवी से मिले आईसीसी उपध्यक्ष ख्वाजा भारत-पाक मैच होने की उम्मीदें बनीं

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 विश्वकप मैच के बहिष्कार के फैसले को वापस ले सकता है। पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी की लाहौर में रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात के बाद ये विवाद सुलझने की संभावना बढ़ गयी है। इसके लिए एक बैठक यहां के गद्दाफी स्टेडियम में हुई है। पाक मूल के ख्वाजा आईसीसी में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और पीसीबी पर उनकी अच्छी पकड़ है। बोर्ड में एसोसिएट सदस्य निदेशक के तौर पर उनके पास वोटिंग का अधिकार भी है। आईसीसी बोर्ड ने ख्वाजा को एक मध्यस्थ के रूप में रखा है। बोर्ड के अनुसार ख्वाजा पिछले कुछ समय से नकवी के संपर्क में हैं। वह इसके अलावा बांग्लादेश बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से भी बात करेंगे। पीसीबी ने बीसीबी के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच से बाहर रहने का फैसला किया है। इससे पहले बीसीबी के भारत में टीम भेजने से इंकार करने के बाद आईसीसी ने उसे विश्वकप से बाहर कर दिया था। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा था कि भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में लिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!