Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
बाबरी जैसी मजिस्द की नींव रखने से रोका तो हाईवे पर होगा मुस्लिमों का नियंत्रण

बाबरी जैसी मजिस्द की नींव रखने से रोका तो हाईवे पर होगा मुस्लिमों का नियंत्रण

टीएमसी विधायक कबीर ने प्रशासन को दी चेतावनी, चढ़ा सियासी पारा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने यह कहकर सियासी पारा चढ़ा दिया कि वह छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ से मिलती-जुलती मस्जिद की नींव रखेंगे और चेतावनी दी कि अगर उन्हें रोका गया, तो उस दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मुस्लिमों का नियंत्रण होगा।
बेलडांगा से विधायक कबीर कई महीनों से बागी तेवर अपनाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक नया संगठन बनाने की अपनी मंशा भी जाहिर की थी। कबीर ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद प्रशासन पर ‘आरएसएस एजेंट’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश नहीं करें, वरना यह आग से खेलने जैसा होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!