Dark Mode
  • Monday, 18 August 2025
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार, जनरेटर चलाने और कोयला-लकड़ी जलाने की मिली छूट

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार, जनरेटर चलाने और कोयला-लकड़ी जलाने की मिली छूट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे सर्दी खत्म होती दिखाई दे रही है। सर्दी का प्रकोप कम होते ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम श्रेणी की हवा दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर समाप्त होने की उम्मीद थी और अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद थी।

दिल्ली-NCR में ग्रेप दो के प्रतिबंध हटे
बता दें कि दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए दिल्ली-NCR में बुधवार को ग्रेप दो के तमाम प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ग्रेप के दूसरे चरण के प्रतिबंध को हटते ही दिल्ली-NCR में 105 दिन बाद डीजल जनरेटर सेट पर प्रतिबंध हटा दिया।

हवा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार
गौरतलब है कि दिल्ली की हवा में सुधार होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 207 था। इसके बाद मंगलवार को हवा में और सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को 192 AQI दर्ज किया गया। बुधवार को और नीचे गिरकर 164 पर आ गया। इसी के मद्देनजर शाम को सीएक्यूएम की उप समिति ने बैठक की और मौसम एवं प्रदूषण की सारी स्थिति पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!